सुरेंद्र डेंटल कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
सुरेंद्र डेंटल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित कीं। कार्यक्रम में कपड़े का थैला बनाना, पक्षियों के लिए दाना-पानी पात्र तैयार करना और प्रकृति की फोटोग्राफी जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें अध्यापक, छात्र और प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिलकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें अध्यापक, छात्र और प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिलकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

No comments