व्यापारी से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी की सेटलमेंट कराने वाला मुनीम का भाई भी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के एक बड़े व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी वसूलते पकड़े गए व्यक्तियों में मुनीम श्यामसुंदर स्वामी के भाई विशाल स्वामी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाषचंद्र ने बताया कि निकटवर्ती चक 12-जैड निवासी विशाल को अदालत में पेश करने पर पूछताछ करने के लिए रिमांड मिला है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए श्यामसुंदर स्वामी, राजकुमार उर्फ रॉकेट, कुलदीप और नीरज स्वामी पहले से ही रिमांड पर हैं।

No comments