जलदाय विभाग ने छबील लगाकर दिया जल बचाओ का संदेश
श्रीगंगानगर में जलदाय विभाग द्वारा शुक्रवार को श्रीगंगानगर सहित जिले के खंड और उपखंड मुख्यालयों पर छबीलें लगाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जल बचाने की चेतना फैलाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
श्रीगंगानगर मुख्यालय पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण आंकोदिया, अधीक्षण अभियंता विजय शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सूरतगढ़ क्षेत्र में अधिशासी अभियंता राकेश बिश्नोई और श्रीगंगानगर ग्रामीण क्षेत्र में प्रशांत खैरवा के नेतृत्व में जल सेवा की गई।

No comments