निर्जला एकादशी पर छबील से राहगीरों को गर्मी में मिली राहत
निर्जला एकादशी के अवसर पर हनुमानगढ़ जिला प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन बस स्टैंड परिसर में ठंडे मीठे जल की छबील का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर काना राम के निर्देश पर आयोजित इस सेवा कार्य में अधिकारियों ने स्वयं राहगीरों को जल पिलाकर मिसाल पेश की।
तेज गर्मी के बीच राहगीरों ने ठंडा पानी पाकर राहत महसूस की और इसे अमृत समान बताया। इस छबील से हजारों मुसाफिरों को लाभ मिला।
एसडीएम मांगीलाल सुथार ने जानकारी दी कि जल संरक्षण और पर्यावरण सरंक्षण हेतु यह अभियान 5 जून से 20 जून तक चलेगा। उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुडऩे और पर्यावरण की रक्षा में भागीदारी निभाने की अपील की।

No comments