Breaking News

हनुमानगढ़ में नकली खाद-बीज की आशंका, बार संघ ने फैक्ट्रियों की जांच की मांग की

हनुमानगढ़ में नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री की आशंका को लेकर बार संघ के अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष नरेंद्र माली, सचिव प्रकाश रोझ और उपाध्यक्ष प्रतीक मिड्ढा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर से खाद-बीज और पेस्टीसाइड्स की दुकानों व फैक्ट्रियों की गुणवत्ता जांच की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि नकली उत्पादों के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने विशेष जांच अभियान और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

No comments