ईद-उल-अजहा आज, जयपुर के ईदगाह में हुई मुख्य नमाज
राजस्थान सहित देश भर में आज ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है। जयपुर के रामगढ़ रोड इलाके में स्थित ईदगाह पर सुबह 8 बजे से मुख्य नमाज शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू होगा। जयपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्य बाजारों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।

No comments