कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से, कटरा से हफ्ते में 6 दिन चलेगी
कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोडऩे वाली पहली ट्रेन शनिवार सुबह 8:10 बजे कटरा स्टेशन से रवाना हुई। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे के सफर के बाद 11:10 बजे यह श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया था। पीएम ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का भी इनॉगरेशन किया था। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन में चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है।

No comments