Breaking News

सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी, लेकिन इंटर्नशिप से परहेज

राजस्थान में सरकार मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वाले डॉक्टर्स पर 1.24 करोड़ रुपए खर्च करती है। लेकिन कोर्स खत्म होने के बाद ये डॉक्टर्स सरकारी अस्पताल में एसआर शिप (इंटर्नशिप) नहीं कर रहे हैं जबकि इन्हें 2 साल तक सरकारी अस्पताल में सेवाएं देनी होती है। ये बात राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट में लगी रिव्यू एप्लिकेशन में कही है। सरकार की रिव्यू एप्लिकेशन पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दखल देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की अदालत ने सरकार की रिव्यू एप्लिकेशन को खारिज करते हुए कहा कि बदली हुई परिस्थितियों में प्रथम दृष्टया सरकार की प्रार्थना उचित प्रतीत होती है।

No comments