Breaking News

कृषि विभाग के 2 अफसर महिला-कर्मचारियों के यौन-उत्पीडऩ में दोषी

राजस्थान के कृषि विभाग में दो अफसरों पर फील्ड में तैनात कुछ महिला कर्मचारियों के उत्पीडऩ के आरोप सही पाए गए हैं। अब विभागीय स्तर पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
जांच कमेटी के सामने पीडि़तों ने दोनों अफसरों पर लैंगिक प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। इस मामले के खुलासे के बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत ने विभाग से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कार्रवाई में देरी पर भी सवाल उठाए हैं।

No comments