सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट जजों से पहचान बता 65 लाख ठगे
कोर्ट में विचाराधीन आरके इंडस्ट्रीज बनाम रीको केस में फैसला पक्ष में करवाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने जोधपुर शहर के कारोबारी से 65 लाख रुपए की ठगी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने खुद के सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई और हाईकोर्ट के जजों से नजदीकी होना बताते हुए कारोबारी को विश्वास में लिया और टुकड़ों-टुकड़ों में रकम हड़प ली।
जब केस खारिज हुआ और वादे के अनुसार रुपए लौटाने की बात हुई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अब जोधपुर के सरदारपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
जब केस खारिज हुआ और वादे के अनुसार रुपए लौटाने की बात हुई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अब जोधपुर के सरदारपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

No comments