एमडीएस यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेन्ट्स के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू
अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में अब स्टूडेंट्स को डुप्लीकेट दस्तावेज प्राप्त करने व शुल्क जमा कराने के लिए यूनिवर्सिटी नहीं आना होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश सोडाणी ने दस्तावेज के लिए बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल शुरू किया। बृहस्पति भवन में हुए समारोह में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रिया भार्गव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार टेलर, वित्त नियंत्रक नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर एक छात्रा का ऑनलाइन आवेदन भरकर शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया।

No comments