पंचायत मुख्यालयों पर मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी
ग्रामीण युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब और भी सुगम होने जा रही है। अब उन्हें अध्ययन के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि राज्य सरकार प्रदेश की 2126 पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करेगी।
इन केंद्रों में ई-लाइब्रेरी, ई-पुस्तकें, विभिन्न भाषाओं में पत्र-पत्रिकाएं और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को तकनीकी और शैक्षणिक संसाधनों तक स्थानीय स्तर पर ही पहुंच प्राप्त होगी।
पहले चरण में 3000 से अधिक जनसंख्या वाली पंचायतों में ये अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

No comments