बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले: मजबूत संगठन से टूटेगा सरकार बदलने का पैटर्न
भारतीय जनता पार्टी जून महीने में राजस्थान में एक साथ 5 अभियान चलाएगी। इसको लेकर सोमवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिलाध्यक्षों को 15 जून तक मंडल समितियां बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी तरह की गुटबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों की राय और स्व विवेक से समितियों का निर्माण करना होगा। मंडल समितियों की मजबूती से ही संगठन सुदृढ़ होगा, जो प्रदेश में सरकार बदलने के पैटर्न को बदलने में मदद करेगा।

No comments