जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर के लिए शुक्रवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए 6 जून को जोधपुर से रामदेवरा स्टेशनों के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन 6 जून को एक ट्रिप के लिए जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल(1 ट्रिप) 6 जून को जोधपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में इसी दिन 3:20बजे रवाना होकर शाम 7:15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

No comments