Breaking News

बिना भर्ती इलाज दिखाया, बुखार का मरीज आईसीयू में भर्ती




राजस्थान सरकार की कैशलेस आरजीएचएस योजना में भरतपुर और डीग जिले में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। सरकार ने भरतपुर और डीग जिले के 56 अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी बिल, महंगी दवाओं और बिना जरूरत के जांचों के ज़रिए सरकारी पैसे की खुलकर लूट की। इसके अलावा कुछ मेडिकल स्टोर्स पर दवाइयों के स्थान पर घरेलू सामान दिया गया। इसके अलावा 500 रुपए की दवा का 2500 रुपए तक बिल बना दिया। इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश एआई के ज़रिए हुआ। अब तक डॉक्टर, दवा विक्रेताओं और अस्पताल संचालकों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

No comments