Breaking News

सहकारी भण्डार का श्रीअन्न उत्पाद विक्रय काउंटर प्रारम्भ




जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड ने श्रीअन्न (मिलेट्स) ऑर्गेनिक उत्पादों का एक विक्रय काउंटर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सहकार भवन के मुख्य द्वार के सामने प्रारम्भ किया है। इस विक्रय काउंटर के अतिरिक्त भण्डार की ओर से संचालित अन्य विक्रय स्थलों 16 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सुपर मार्केट, लालसागर गोकुल जी प्याऊ सुपर मार्केट, बीजेएस सुपर मार्केट एवं बनाड़ रोड सुपर मार्के पर भी अब श्रीअन्न उत्पाद आमजन के लिए उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया था।

No comments