राजस्थान में आंधी-बारिश: सीकर में घर-दुकानों में पानी घुसा
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। कई जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। सीकर-बीकानेर में मंगलवार सुबह बारिश हुई। सीकर में घर-दुकानों में पानी घुस गया। बीते 24 घंटे में यहां एक इंच बारिश हो चुकी है। इधर, मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 21 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट है। 4, 5 और 6 जून को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

No comments