Breaking News

ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलवाने का झांसा देकर 29 लाख 50 हजार रुपए ठगे

श्रीगंगानगर जिले के गांव कोठा के रहने वाले नौजवान लवप्रीत सिंह की स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड जाने की इच्छा गहरी आर्थिक चोट दे गई। आरोपियों ने इस युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 29 लाख 50 हजार रुपए ठग लिये। अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ ठगी का खेल दिसम्बर 2024 तक चला। सफलता मिलने की चाहत में यह युवक एजेंटों के ऐसे धक्के चढ़ा कि उसे 70 दिनों तक वियतनाम में रहना पड़ा और फिर वापिस लौटना पड़ा।
पुरानी आबादी पुलिस ने पीडि़त लवप्रीत सिंह की रिपोर्ट पर श्रीगंगानगर की कोढिय़ावाली पुलिया के निकट रहने वाले तरनवीर सिंह रंधावा, अमृतसर निवासी सुखविन्द्र सिंह उर्फ लाडी, गुरप्रीत कौर, अमनवीर सिंह संचालक पंथ ओवरसीज एससीओ अमृतसर, जलन्धर निवासी सोनू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

No comments