Breaking News

व्यापारी के कर्मचारी सहित चारों आरोपी 4 दिन के रिमांड पर

श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने गैंगस्टरों के नाम पर सोलर व्यापारी से पांच लाख रुपए की रंगदारी वसूलने के चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों में व्यापारी का कर्मचारी व उसका भतीजा भी शामिल है। सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढील के नेतृत्व में टीम ने बड़ी सक्रियता व सावधानी से मौके पर ही आरोपियों को दबोच लिया था।
थाना प्रभारी सुभाष ढील ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी वसूलने वाले व्यापारी के कर्मचारी श्यामसुंदर स्वामी निवासी 12 जैड, इसके भतीजे नीरज स्वामी पुत्र विशाल निवासी 12 जैड, हाल निवासी विकासपुरी, राजकुमार उर्फ रॉकेट पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी चक 5 एमएल व कुलदीप पुत्र महावीर निवासी 15 जैड को गिरफ्तार किया गया था। यह व्यापारी के ऑफिस से पांच लाख रुपए प्राप्त कर चुके थे।  यह रकम इनके कब्जा से बरामद कर ली गई। फॉरच्यूनर गाड़ी में तीन युवक सवार होकर व्यापारी के ऑफिस में पहुंचे थे। 

No comments