ऑनलाइन पार्सल पहुंचाने वाली कम्पनी से सवा 22 लाख ठगे
श्रीगंगानगर में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन खदीददारी पर पार्सल पहुंचाने वाली इंस्टाकार्ट कम्पनी को एक व्यक्ति ने सवा 22 लाख रुपए की चपत लगा दी। कम्पनी के प्रतिनिधि ने सदर पुलिस थाना में ड्रीम होम में कार्यालय संचालित करने वाले राजेन्द्र पुत्र लिच्छीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कम्पनी के प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी जयपुर ने रिपोर्ट दी कि राजेन्द्र कुमार को कम्पनी ने उपभोक्ताओं को पार्सल पहुंचाने का काम सौंपा था। राजेन्द्र कुमार को कैश ऑन डिलीवरी के 708 पार्सल सौंपे गये थे। राजेन्द्र कुमार ने यह पार्सल उपभोक्ताओं तक पहुंचा कर राशि प्राप्त कर ली, लेकिन कम्पनी को जमा नहीं करवाई।

No comments