शहर से पुराने मॉडल की चौथी कार चोरी
श्रीगंगानगर शहर में पुराने मॉडल की चौथी कार चोरी हो गई। अज्ञात चोर शहर से आधी रात को लगातार कारें चोरी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम है। कार चोरी की ताजा घटना जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तिलकनगर की है। इस मामले में बाईक छोड़कर कार चोरी कर ले गए चोर। सीसीटीवी में इस घटना की रिकार्डिगं हुई है।
परिवादी संदीप कुमार निवासी तिलकनगर ने जवाहरनगर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी मारूति जैन कार मॉडल 2001 घर के बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह सात बजे कार संभाली, तो गायब थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें बाइक सवार दो युवक कार चोरी करके ले जाते दिखाई दिये। अज्ञात जिस बाइक पर सवार होकर आये थे, वह बाइक मौके पर छोड़ गये। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।

No comments