Breaking News

जगह-जगह लगी छबीलें

श्रीगंगानगर में ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर आज शहरभर में ठण्डे मीठे पानी की छबीलों की धूम रही। शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा ठण्डे पानी की मटकी, फल व पंखी आदि अर्पित किए गए। साथ ही दान-पून्य किया। बहुत से लोगों ने आज एकादशी व्रत रखा। 
शहर के गोलबाजार, गांधी चौक, केदार चौक, दुर्गा मंदिर मार्केट, उदाराम चौक मार्केट, ताराचन्द वाटिका मार्ग मार्केट, ब्लॉक एरिया, जवाहरनगर, सुखाडिय़ा सर्किल मार्केट, अग्रसेननगर मार्केट, करणपुर रोड, पदमपुर रोड, हनुमानगढ मार्ग, सूरतगढ मार्ग सहित शहरभर में आज जगह-जगह ठण्डे मीठे शरबत की छबील व तरबूज, आईसक्रीस, कुल्फी की स्टालें लगाकर राहगीरों को वितरित की गई। इसके अलावा कई जगह पर हल्वा-चने का प्रसाद वितरित किया गया। 

No comments