Breaking News

इंडोनेशिया हवाई अड्डे पर मुश्किल में फंसे अनेक भारतीय परिवार

राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी परिवार के गुडग़ाव निवासी रिश्तेदार सहित अनेक भारतीय परिवार इंडोनेशिया के कुआलानामु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुश्किल में फंसे हुए हैं। परेशानी के भंवर में आने के बाद गुडग़ांव निवासी एक जागरुक युवक सहित कुछ जनों ने गुहार की तो पूरा मामला केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की संज्ञान में आया। मेघवाल के प्रयास से इन यात्रियों को आज, शुक्रवार देर शाम तक राहत मिलने की उम्मीद है।
अनेक भारतीय यात्री अपने परिवार सहित दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे लेकिन रास्ते में तकनीकी खामी की वजह से इनकी श्रीलंका की एयरलाइन्स के विमान को इंडोनेशिया के हवाई अड्डे पर उतारा गया। ऐसा होने के तुरन्त बाद यात्रियों के लिए परेशाानी शुरू हो गई। इन यात्रियों को पचास घंटे से अधिक का समय होने के बावजूद कहीं ढंग की जगह ठहराना तो दूर सामान तक नहीं सौंपा गया। ऊपर से इनको बोला गया कि इनकी एयरलाइन्स की फ्लाइट चाहे दस दिन बाद मिले, ऐसे ही रहना होगा।

No comments