Breaking News

महेश नवमी के अवसर पर भजन संध्या आयोजित

श्रीगंगानगर में श्री माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से आयोजित 'श्री महेश नवमी महोत्सव-2025Ó के अंतर्गत श्री माहेश्वरी भवन मेें भजन संध्या का आयोजन किया गया। चार दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला के अंतिम दिन बुधवार को भजन सिद्धधाम श्री खाटूश्याम धाम मंदिर भजन मंडली के गायक विशाल सिंह सोढा, दीपांशु शर्मा और पवन वर्मा ने भजन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर करवा ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: 8 बजे श्री माहेश्वरी भवन के भूतल पर शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

No comments