Breaking News

विश्व नशा मुक्त दिवस कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

श्रीगंगानगर. विश्व नशा मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में 1 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे विश्व नशा मुक्त दिवस मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन की ओर से जारी नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र पाल सिंह सेखों, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, विक्रम ज्याणी, सुरेन्द्र मदान तथा योग कोच अजय कुमार ने युवाओं को नशे के खिलाफ स्वस्थ जीने की प्रेरणा दी। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के युवाओं ने आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईएएस अदिति यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
उप निदेशक वीरेन्द्र पाल सेखों ने कहा कि हमारा उद्देश्य नशा मुक्ति और चरित्र निर्माण है। उन्होंने बताया कि 26 जून तक जिलेभर में विभिन्न रचनात्मक और जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments