बाबा सीताराम आश्रम में रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति
श्रीगंगानगर के गोल बाजार अम्बेडकर चौक स्थित शहर के सबसे प्राचीन मन्दिर बाबा सीताराम आश्रम के संस्थापक महन्त मोहनदास महात्यागी उर्फ बाबा सीताराम की पुण्यतिथि व गंगा दशहरा के अवसर पर मन्दिर में बुधवार से चल रहे अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति गुरुवार सुबह हुई।
आश्रम के गद्दीनशीं महंत बाबा रामेश्वर दास महात्यागी ने बताया कि इस मौके पर आश्रम के ब्रह्मलीन महन्त रामस्वरूप दास महात्यागी उर्फ निमियां जी, महन्त इन्द्रारमण दास व महन्त सत्यनारायण दास की पुण्यतिथि पर विधि विधान से मंत्रोच्चारण से आहुतियां दी और ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद अटूट भण्डारा लगाया गया।

No comments