युवक पर हमला, बाइक छीन कर आग लगाई
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी क्षेत्र में आये दिन गुंडागर्दी की घटनाएं बढऩे लगी हैं। 18 से 22-23 वर्ष के युवकों ने अपनी गैंग बना रखी है। यह गुंडे अपने वर्चस्व की लड़ाई करते रहते हैं। पुरानी आबादी के सब्जी मंडी के निकट एक युवक पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। उसकी बाइक छीन ली ओर उसे आग लगा दी। पुलिस ने मारपीट के शिकार युवक की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान रोड़ पर श्रीराम बारात घर के सामने रहने वाली वीना पत्नी रामप्रताप ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा अनमोल उर्फ गुल्लू ओड राजपूत, रात के सवा आठ बजे अपने दोस्तों करण सिंह, गोरू, शेरा व प्रिंस खान से मिलने सब्जी मंडी उनके घर गया था।

No comments