Breaking News

हथियारों से लैस होकर घर में घुस कर हमला करने के आरोप में दस जने गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस ने गांव करड़ में विगत चार दिन पूर्व हथियारों से लैस होकर एक घर में घुस कर हमला करने के आरोप में दस जनों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने घर में जमकर तोडफ़ोड़ की और परिवार के तीन जनों को घायल कर दिया था।
पुलिस के अनुसार विगत 27 जून को गांव निवासी कालू खां ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 26 जून की दोपहर को अपने घर के आंगन में भतीजे फरीद खां, सदीक खां, भतीजी सलमा, भाभी रोशन बीबी, भाई रहमत, भतीजा सदीन खां के साथ बैठा था। 

No comments