घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने की चेन लूटी
रायसिंहनगर कस्बे के वार्ड नम्बर 26 में अपने घर के बाहर मैन गेट पर खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली गई। महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने बाइक पर झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 61 वर्षीय महेन्द्र कुमार जैन ने रिपोर्ट दी कि 28 जून की शाम को मेरी पत्नी बेबी जैन घर के मैन गेट पर खड़ी थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आये और झपटा मार कर मेरी पत्नी के गले से दो तोला सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गये।

No comments