Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल घायल, चालक ने कार भगाई

श्रीगंगानगर जिले रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विगत चार अपे्रल को हुई सड़क दुर्घटना का मुकदमा अब दर्ज हुआ है। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था। घटना के कुछ दिनों बाद ही कार चालक खुद ही थाने में पहुंच गया।
बीकानेर में इलाज करवाने के बाद स्वस्थ होरक लौटे कांस्टेबल दाऊ खां तेली ने रिपोर्ट दी कि वह रामसिंहपुर थाने में कांस्टेबल है। विगत 4 अपे्रल को अपनी बाइक पर राजकार्य के लिए 70 जीबी जाने के लिए रवाना हुआ। जब 59 जीबी गैस एजेंसी से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। 

No comments