Breaking News

जयपुर से पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2025 मंगलवार से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने जा रहा है। ये ट्रेनें अब 31 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। इन ट्रेनों में कुल 184 ट्रिप जोड़ी जा रही हैं, ताकि यात्रा के लिए सीटें अधिक उपलब्ध हो सकें और त्योहारों के सीजन में यात्रियों को परेशानी न हो।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ग्रीष्मकालीन और त्योहार सीजन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डिमांड को देखते हुए इन ट्रेनों की संचालन अवधि को छह महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

No comments