बीकानेर में आज से खुली खाद-बीज की दुकानें
बीकानेर में खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों व गोदामों में छापेमारी से नाराज व्यापारियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। जिला कृषि आदान विक्रेता संघ ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन प्रतिष्ठान बंद आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।
कृषि मंत्री ने व्यापारियों की मांगों को जायज बताते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन नकली बीज या खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

No comments