देश के कई राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई करने वाला शख्स गिरफ्तार
राजस्थान के भिवाड़ी से एक 38 वर्षीय व्यक्ति नवीन बंसल को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उस पर नकली पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल करके नकली दवाएं बनाने और कई राज्यों में बेचने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, वह राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ तक नकली दवाइयां सप्लाई करता था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के दूसरे सदस्य संतोष को 1 जून को देहरादून में पकड़ा गया था।

No comments