Breaking News

झुंझुनूं में सामने आया राशन घोटाला:एक आधार, दो राज्यों से उठा रहे राशन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण प्रणाली को आधार से जोडऩे और देशभर के डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के बाद राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है।
जिला रसद कार्यालय की डी-डुप्लीकेशन रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 1,659 लाभार्थी ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग राज्यों से राशन उठाया है। यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब जाकर इसकी परतें खुलनी शुरू हुई हैं।

No comments