Breaking News

सरिस्का कल से बंद, 30 सितंबर तक नहीं कर सकेंगे बाघों का दीदार

सरिस्का टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से 3 माह के लिए बंद हो जाएगा। मानसून सीजन के चलते हर साल यह होता है। जंगल बंद होने से पहले लोग सैर के लिए रविवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। कई जिप्सियां और कैंटर दोनों पारियों में भ्रमण के लिए भेजे गए।
सरिस्का में 2 साल से पर्यटकों की संख्या 50 हजार से लेकर 70 हजार तक पहुंच रही थी, लेकिन बीते वर्ष पर्यटकों की संख्या करीब एक लाख पहुंच गई। अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

No comments