Breaking News

पुरी में भगदड़ की घटना: एक दिन बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु

पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ में तीन लोगों की मौत और 50 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद सोमवार को हजारों श्रद्धालु भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के मद्देनजर श्री गुंडिचा मंदिर के सामने अवरोधक लगा दिए गए हैं और मंदिर के अंदर स्थित 'अडापा मंडपÓ में देवताओं के सुचारू दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।

No comments