खेत से घर लौट रही महिला के कानों की बालियां लूटी
हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 7-8 डीएलपी धोलीपाल में स्थित डीएलपी नहर पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला के कानों से सोने की बालियां लूट ली। एक किसान ने लुटेरे युवकों को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गये।
पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय शांति कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति ओमप्रकाश खेत में नरमा की फसल पर स्पे्र करने गये थे। मैं पति को खाना देकर खेत से वापिस घर लौट रही थी। रास्ते में देवीलाल के खेत के निकट नहर डीएलपी पहुंची, तो बाइक सवार तीन युवक आये। मुझे भय दिखा कर मेरे कानों में पहनी सोने की बालियां छीन ली।

No comments