Breaking News

खड़ी कार में पिकअप ने मारी टक्कर, कार चालक घायल

श्रीगंगानगर जिले के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़ी कार में पिकअप जीप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 3 एलसीए निवासी हरगोविन्द सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं मेरी कार में सवार होकर जैतसर धानमंडी से अपने गांव की तरफ जा रहा था। गांव के बस स्टेंड से तीन बीघा पहले साइड में सड़क से नीचे कार खड़ी कर ली। मैं कार में ही बैठा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप जीप ने मेरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में मुझे अंदरूनी व बाहरी चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही  है। 

No comments