Breaking News

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आज जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा, जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments