नए सत्र के साथ कल से स्कूलों में लौटेगी रौनक
कल 1 जुलाई से स्कूलों का नया सत्र 2025-26 शुरू होगा। कल सुबह जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल खुल जाएंगे।
राज्य सरकार ने कैलेंडर जारी कर दिया है। नए सत्र के 365 दिनों में 134 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि 231 दिन स्कूल चलेंगे। इनमें 48 दिन रविवार की छुट्टियां हैं, शेष दिनों में त्योहार, जयंती और विभिन्न दिवसों पर अवकाश रहेगा। एबीसीओ मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी शिविरा पंचांग में पूरे सत्र के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। नए साल में मध्यावधि छुट्टी 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगी। वहीं सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगी। गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक रहेगी। इस दौरान सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की चार छुट्टियां अतिरिक्त होंगी।

No comments