सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार
कोटा जिले की मंडाना थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने त्योहार पर मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। इस पर संगठन के लोगों ने एतराज जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया कि युवक साबिर हुसैन मंडाना के वार्ड 10 का रहने वाला है। 7 जून को साबिर के खिलाफ संगठन के कुछ लोगों ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि त्योहार के पर्व पर साबिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली।

No comments