आज रात तक दर्ज करा सकेंगे ऑनसर की पर आपत्ति
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (गृह विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत बायोलॉजी डिवीजन, डॉक्यूमेंट्स डिवीजन एवं सेरोलॉजी डिवीजन विषय की मॉडल आंसर-की पर आज रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क के साथ आज रात 12 बजे तक आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

No comments