Breaking News

बिना बिल की चांदी की वस्तुएं जब्त, कार से 40 जोड़ी जूतियां, 12 पर्स और 4 बिस्किट बरामद

हनुमानगढ़ की टिब्बी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 10 किलो चांदी की वस्तुएं जब्त की हैं। पुलिस ने हुणताराम चौक टिब्बी पर तलवाड़ा झील की तरफ से आ रही कार को रोका।
कार में दो लोग सवार थे। एक की पहचान दीपक कुमार सोनी के रूप में हुई, जो ग्रीन सिटी हनुमानगढ़ टाउन का रहने वाला है। दूसरा व्यक्ति विजय सोनी भभूता सिद्ध कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन का निवासी है।
कार की तलाशी में पुलिस को चांदी से बनी करीब 40 जोड़ी जूतियां, 12 छोटे पर्स और 4 चांदी के बिस्किट मिले। दोनों व्यक्तियों के पास न तो इन सामानों का कोई बिल था और न ही वे कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। पुलिस ने संदिग्ध माल और कार को जब्त कर लिया।

No comments