हनुमानगढ़ में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 72 लाख की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों के पास से करीब 180 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसका बाजार भाव लगभग 72 लाख रुपये बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका और तलाशी में उनके पास से करीब 180 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 72 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह व उनकी टीम गश्त पर थी, इसी दौरान चंदड़ा फाटक के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा और विनोद कुमार के रूप में हुई है।

No comments