Breaking News

गंगनहर में सिंचाई पानी को लेकर चल रहा प्रदर्शन स्थगित

श्रीगंगानगर क्षेत्र की गंगनहर में सिंचाई के लिए स्थायी पानी, नहर चोरी रोकने और फिरोजपुर फीडर निर्माण जैसी मांगों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन 14वें दिन स्थगित कर दिया गया। प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच निर्णायक वार्ता हुई। इसमें पांच सूत्रीय मांगों पर लिखित सहमति बनी। इसके बाद किसानों ने आंदोलन को एक बार के लिए रोकने का फैसला लिया।
वार्ता में किसानों की ओर से विधायक रूपिंद्र सिंह कुनर, पूर्व विधायक सोना देवी, किसान नेता कालू थोरी, रामस्वरूप बिश्नोई, नहर अध्यक्ष हनुमान पुनिया, विकास गोड, मनिंदर मान, रविंद्र तरखान, जगतार सिंह समरा समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान नेताओं ने प्रशासन के आश्वासन पर संतोष जताया।

No comments