Breaking News

नाकाबंदी के दौरान दो युवक गिरफ्तार: शराब के पैसों को लेकर कर रहे थे झगड़ा

अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे 911 पर पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को अम्बेडकर सर्किल के पास से पुलिस ने इन युवकों को शराब के पैसों को लेकर झगड़ा करते हुए पकड़ा।
हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि नाकाबंदी के साथ गश्त भी की जा रही थी। अंबेडकर सर्किल के पास दो युवक आपस में लड़ते हुए मिले। पूछताछ में पता चला कि एक युवक दूसरे को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दे रहा था।
एसएचओ ईश्वर जांगिड़ के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान लवप्रीत सिंह और जीत सिंह उर्फ चिटू के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

No comments