Breaking News

अनूपगढ़ पुलिस ने 16 मोबाइल बरामद किए: मालिकों को लौटाए

अनूपगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने 3 लाख रुपए की कीमत के 16 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई 2023 से चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी ईश्वर जांगिड़ के नेतृत्व में साइबर सेल ने तकनीकी संसाधनों से फोन ट्रेस किए। टीम में कांस्टेबल राजेंद्र, मुकेश सोनी और हिमांशु शामिल थे।
साइबर सेल ने 4 अलग-अलग ऑनलाइन ठगी के मामलों में 32,021 रुपए भी पीडि़तों को वापस दिलाए। पुलिस ने ठगों के बैंक खातों में जमा राशि को तुरंत होल्ड करवाया। इसके बाद पैसे पीडि़तों के खातों में वापस करवाए।
मोबाइल मालिकों ने फोन वापस पाकर पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फोन में उनकी निजी और महत्वपूर्ण जानकारी थी।

No comments