फर्जी वाहन कंपनी बनाकर लाखों की ठगी
सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी वाहन कंपनियां बनाकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंद्रमोहन बारां के शिवाजी कॉलोनी का मूल निवासी है और वर्तमान में जयपुर के हाथोज, सिरसी रोड स्थित केडिया कोठी में रह रहा था।
थाने के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक पुराने मामले में की गई है। आरोपी के खिलाफ 19 जनवरी 2024 को मुकदमा संख्या 37 दर्ज किया गया था। आरोपी पहले से ही साइबर थाना बारां द्वारा गिरफ्तार होकर जिला कारागृह बारां में न्यायिक हिरासत में था।
सूरतगढ़ पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर चंद्रमोहन को बारां से हिरासत में लिया और शनिवार शाम को सूरतगढ़ लाया गया।

No comments