दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में बाजार बंद, व्यापारियों ने सुबह से नहीं खोली दुकानें
राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में व्यापारियों और ग्रामीणों ने आज से अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान किया है। ऐसे में सुबह से ही व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली है। बाजार में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। जिसके चलते मेहंदीपुर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते सुबह से ही व्यापारी और ग्रामीण धरने पर बैठे हुए है।
मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते सुबह से ही व्यापारी और ग्रामीण धरने पर बैठे हुए है।

No comments