Breaking News

मॉनसून की आहट से प्रशासन हुआ मुस्तैद, सभी तैयारियां पूर्ण जेडीए ने बनाए बाढ़ नियंत्रण कक्ष



जयपुर में मानसून के दौरान आकस्मिक आपदा से निपटने एवं आमजन को समय पर राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। जिला आपदा अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दो नाव भी तैयार कराई गई है जिससे जिले में कहीं भी जल भराव से होने वाले स्थिति से तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
शर्मा ने बताया कि शहर में सात बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाने के साथ ही बनीपार्क में केन्द्रियकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 30 सितंबर तक कार्यरत रहेंगे। इन नियंत्रण कक्षों पर 24 घंटे के लिए आठ-आठ घंटे के लिए तीन पारियों में अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जिले में किसी भी आपदा से निपटने एवं नियंत्रण कक्षों के अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण को समग्र प्रभारी बनाया गया है।

No comments